पटना, 31 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी में असहज, असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं। प्रसाद ने यहां पत्रकारों से कहा कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी को उनके परिवार का गढ़ कहा जाता है, लेकिन वह इतने भयभीत हैं कि दक्षिण भारत में कहीं दूर भाग गए। दरअसल, कांग्रेस ने रविवार को ऐलान किया कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड संसदीय सीट
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2UmjHX2
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2UmjHX2
Comments
Post a Comment