पटना, 31 दिसंबर (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पटना में पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से 1.19 करोड़ रुपये की 799800 चीनी सिगरेट जब्त की। डीआरआई अधिकारियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सिगरेट की खेप को तस्करी कर दिल्ली भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने रविवार शाम ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर छापा मारा और 1,19,97,000 रुपये की बड़े आकार वाली 799800 चीनी सिगरेट जब्त की। सूत्रों ने बताया कि सिगरेट को म्यामां से तस्करी कर लाया गया था और उसे नयी दिल्ली ले जाया जाने वाला था। from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें http://bit.ly/2EYXsz6