पटना, 31 मार्च (भाषा) बिहार के सारण जिले में रविवार को छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे छह यात्री घायल हो गये। उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि सुबह करीब नौ बज कर 45 मिनट पर वाराणसी डिविजन के अंतर्गत गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुई। सूरत जाने वाली यह ट्रेन छपरा जंक्शन से निकली थी, जिसके कुछ ही देर बाद यह हादसा हुआ। सीपीआरओ ने पीटीआई को फोन पर बताया कि हादसे में किसी की मौत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2HOCkNn
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2HOCkNn
Comments
Post a Comment