पटना, 23 फरवरी (भाषा) बिहार के मोकामा में एक आश्रय गृह से शनिवार को सात नाबालिग लड़कियों के फरार होने के कुछ घंटों बाद इनमें से छह लड़कियां दरभंगा जिले में मिल गयी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बाबू राम ने बताया, ‘‘छह नाबालिग लड़कियां शनिवार शाम को गंगौली गांव में मिलीं। यह गांव सकतपुर पुलिस थाना अंतर्गत आता है।’’ उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना से पुलिस की टीम यहां लापता लड़कियों की तलाश में आयी थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को लड़कियों के यहां होने का पता चला था।
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2VhdJDt
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2VhdJDt
Comments
Post a Comment