पटना, 20 फरवरी (भाषा) बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को मुजफ्फरपुर बालिका आश्रयगृह यौन उत्पीड़न मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर हंगामा किया। बिहार विधानसभा की बुधवार को कार्यवाही शुरू होने पर राजद के मुख्य सचेतक भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में राजद विधायक, पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर विशेष पोस्को अदालत द्वारा पारित एक आदेश के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए उनसे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के सवालों के जवाब की मांग करने लगे ।
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2GU8iXw
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2GU8iXw
Comments
Post a Comment