पटना, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) :भाकपा माले: की गुरुवार को पटना में आयोजित ‘भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाव’ रैली में राजद और शरद यादव की लोकतंत्रिक जनता दल सहित अन्य वामदलों ने हिस्सा लिया पर इसमें कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया । भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा के खिलाफ वामदलों सहित अन्य विपक्षी दलों को आमंत्रित किए जाने तथा कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आज बहुत सी नीतियों का हम जो दुष्परिणाम झेल रहे हैं वह उसके जमाने की नीतियां हैं।’’
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2OPTCto
from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2OPTCto
Comments
Post a Comment