Skip to main content

वायरल सच: क्या पेट्रोल की टंकी फुल करवाई तो धमाका हो जाएगा?

नई दिल्ली: पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से परेशान आम जनता को और परेशान करने वाले मैसेज ने सोशल मीडिया पर एंट्री मारी है. दावा है कि अगर आप पेट्रोल की टंकी फुल करवाते हैं तो उससे धमाका हो सकता है.

क्या दावा कर रहा है सोशल मीडिया? इंडियन ऑयल के हवाले से वायरल मैसेज में लिखा है, ''इंडियन ऑयल ने दी चेतावनी...आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होना तय है, इसलिए अपने वाहन यानि गाड़ी में पेट्रोल की टंकी अधिकतम सीमा तक ना भरवाएं यानि फुल ना करवाएं. ये ईंधन यानी पेट्रोल टैंक में विस्फोट की वजह बन सकता है. कृपया आप अपनी गाड़ी में ईंधन टैंक आधा ही भरवाएं और हवा के लिए आधी जगह रखें. इस हफ्ते 5 विस्फोट पेट्रोल की टंकी फुल करवाने की वजह से हुए हैं.''

पड़ताल: क्या टंकी फुल करवाने से धमाका हो सकता है? एबीपी न्यूज़ ने वायरल मैसेज का सच जानने के लिए इंडियन ऑयल से संपर्क किया. इंडियन ऑयल ने वायरल मैसेज को पूरे तरह से खारिज करते हुए साफ किया कि उनकी तरफ से ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इंडियन ऑयल की ओर से कहा गया, ''गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां तय सुरक्षा मानकों के हिसाब से ही गाड़ियां बनाती हैं. कंपनियां गाड़ियों की क्षमता और उस जगह की जरूरतों के हिसाब से डिजायन तय करती है. किसी पेट्रोल या डीजल गाड़ी में पेट्रोल भरवाने की अधिकतम सीमा तय की गई हो ऐसा कोई अपवाद नहीं है. इसलिए गाड़ियों में पेट्रोल की टंकी फुल करवाना बिल्कुल सुरक्षित है, फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी.''

हमारी पड़ताल में पेट्रोल की टंकी फुल करने से धमाके वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

from viral-sach https://ift.tt/2ITXavF

Comments

Popular posts from this blog

पटना: गांधी मैदान में बोले रामविलास पासवान, प्रधानमंत्री मोदी का सीना 56 का नहीं 156 इंच का

पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल रैली में रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी का सीना 56 इंच का नहीं 156 इंच का है। from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2EJHWWx

लोकसभा चुनाव: बिहार NDA ने जाति के अंकगणित का रखा है खास ध्यान, सिर्फ एक मुस्लिम को बनाया उम्मीदवार

NDA list of Lok Sabha Election candidates for Bihar:  बिहार में लोकसभा उम्मीदवारों की सूची तैयार करते वक्त राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जाति के अंकगणित पर खासा ध्यान दिया है। इस गठबंधन... from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2Ylj6Uw

बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 लोगों की मौत

बिहार में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा बिहार के हाजीपुर के पास रविवार सुबह 4 बजे हुआ। from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala http://bit.ly/2MMslYF