Skip to main content

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शराब वाली तस्वीर का वायरल सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि ये उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शराब पी रहे हैं. एक मुख्यमंत्री अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते. लेकिन जिस तरह से इस फोटो के जरिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में दावा किया जा रहा है उसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल तस्वीर की पड़ताल पड़ताल में पता चला कि इस तस्वीर को लेकर उत्तराखंड में भी काफी विवाद हो रहा है. ये तस्वीर उत्तराखंड के सीएम की नहीं बल्कि देहरादून के इंद्रप्रस्थ मोहल्ले में रहने वाले सत्य सिंह रावत की है.

68 साल के सत्य सिंह रावत सीआईएसएफ से रिटायर्ड हैं. हम सत्य सिंह रावत से मिलने पहुंचे तो उन्होंने हमें बताया कि ये तस्वीर एक विवाह समारोह के दौरान 18 अप्रैल 2018 को खींची गई है, जिसमें वो अपने घर में अपने दोस्तों के साथ मौजूद हैं.

सत्य सिंह रावत का चेहरा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत से मिलता है. इसी का फायदा उठाकर तस्वीर को वायरल कर दिया गया. इसलिए हमारी पड़ताल में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की शराब पीने वाली तस्वीर का दावा झूठा साबित हुआ है.

from viral-sach https://ift.tt/2J2tCZ5

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के दरभंगा में दबदबे के लिए दलों का दंगल

17वीं लोकसभा के चुनाव में बिहार के मिथिलांचल की महत्वपूर्ण सीट दरभंगा में राजनीतिक गुटबंदियों के बाद एकबार फिर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच है। इस... from Live Hindustan Rss feed http://bit.ly/2DwLZoh

पटना: गांधी मैदान में बोले रामविलास पासवान, प्रधानमंत्री मोदी का सीना 56 का नहीं 156 इंच का

पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल रैली में रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी का सीना 56 इंच का नहीं 156 इंच का है। from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2EJHWWx

बिहार: तेज प्रताप यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, आरजेडी प्रत्‍याशी के खिलाफ करेंगे रोड शो

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपनी ही पार्टी के प्रत्‍याशी के खिलाफ रोड शो करने जा रहे हैं। वह जहानाबाद में रोड शो करेंगे। उन्‍होंने जहानाबाद में चंद्र प्रकाश यादव को टिकट दिया है। from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें http://bit.ly/2UBZvMW