Skip to main content

वायरल सच: शरीर का तापमान 42 डिग्री पहुंचने पर मौत हो सकती है?

नई दिल्ली: देश में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच एक दावे ने सोशल मीडिया की गर्मी भी बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर दावा है कि शरीर का तापमान अगर 42 डिग्री पर पहुंचा तो इंसान की मौत हो सकती है.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में? मैसेज में मौत की वजह बताते हुए लिखा है, ''हम सब धूप में घूमते हैं फिर कुछ लोगों की ही धूप में जाने से मौत क्यों हो जाती है. हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37 डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर पाते हैं. पसीने के रूप में पानी बाहर निकालकर शरीर 37 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रखता है लगातार पसीना आते वक्त पानी पीते रहना बहुत जरूरी होता है.''

मैसेज में आगे लिखा है, ''जब बाहर का तापमान 45 डिग्री के पार हो जाता है और शरीर को ठंडा रखने की व्यवस्था ठप हो जाती है तब शरीर का तापमान 37 डिग्री से ऊपर पहुंचने लगता है. और शरीर का तापमान जब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो खून गरम होने लगता है और खून में मौजूद प्रोटीन पकने लगता है जैसे उबलते पानी में अंडा पकता है. इतना ही नहीं स्नायु सख्त होने लगते हैं जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है. खून गाढ़ा हो जाता है, ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. दिमाग के लिए होने वाली खून की सप्लाई रुक जाती है, व्यक्ति कोमा में चला जाता है और उसके शरीर का एक-एक अंग कुछ ही पलों में काम करना बंद कर देते हैं और फिर उसकी मौत हो जाती है.''

पड़ताल: शरीर का तापनाम 42 डिग्री पहुंचने पर मौत हो सकती है? वायरल मैसेज का सच जानने के लिए हमने सीनियर फिजीशियन डॉक्टर मानस चटर्जी से बात की. डॉक्टर मानस चटर्जी ने बताया, ''शरीर में पानी की मात्रा कम हो और तापमान ज्यादा हो तो व्यक्ति बेहोश हो जाता है. शरीर के विभिन्न अंग काम करना बंद कर देते हैं. इसे हम मल्टी ऑर्गन डिसऑर्डर बोलते हैं, सही समय पर इलाज ना होने से मौत हो सकती है.''

ड़ॉक्टर मानस ने सलाह दी कि इस कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से पहले खूब सारा पानी पिएं. इतना ही नहीं हल्का खाना खाकर बाहर जाएं और शरीर में पानी की मात्रा कम ना हो इसके लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें.

हमारी पड़ताल में शरीर के 42 डिग्री तापमान पर मौत होने का दावा सच साबित हुआ है.

from viral-sach https://ift.tt/2H9dMtL

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के दरभंगा में दबदबे के लिए दलों का दंगल

17वीं लोकसभा के चुनाव में बिहार के मिथिलांचल की महत्वपूर्ण सीट दरभंगा में राजनीतिक गुटबंदियों के बाद एकबार फिर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच है। इस... from Live Hindustan Rss feed http://bit.ly/2DwLZoh

पटना: गांधी मैदान में बोले रामविलास पासवान, प्रधानमंत्री मोदी का सीना 56 का नहीं 156 इंच का

पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल रैली में रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी का सीना 56 इंच का नहीं 156 इंच का है। from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें https://ift.tt/2EJHWWx

बिहार: तेज प्रताप यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, आरजेडी प्रत्‍याशी के खिलाफ करेंगे रोड शो

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपनी ही पार्टी के प्रत्‍याशी के खिलाफ रोड शो करने जा रहे हैं। वह जहानाबाद में रोड शो करेंगे। उन्‍होंने जहानाबाद में चंद्र प्रकाश यादव को टिकट दिया है। from Patna News | पटना समाचार - Patna News in Hindi, पटना खबरें http://bit.ly/2UBZvMW